किशनगढ़ व खजुरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

BHILWARA
Spread the love


प्रधान शर्मा बोले – राज्य सरकार हर गांव तक पहुँचा रही है योजनाओं का लाभ, चारभुजा मंदिर भीमपुरा की चारदीवारी को मिली स्वीकृति

शक्करगढ़

किशनगढ़ एवं खजुरी ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का  आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया अपने सम्बोधन में प्रधान शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ,“सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार कर रही है, जिससे ग्रामीणों को अब अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सहभागिता निभाएं “ग्रामीण सेवा शिविर केवल योजनाओं का वितरण नहीं, बल्कि यह जनसुनवाई और जनता से सीधा संवाद का माध्यम है। प्रशासन और जनता के बीच की दूरी घट रही है और यही सुशासन की असली पहचान है।”


ग्रामीणों की मांग पर प्रधान शर्मा ने चारभुजा मंदिर भीमपुरा की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए चार लाख रुपए की स्वीकृति हाथों-हाथ  जारी की, जिस पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर में सभी विभागों के कार्य एक ही स्थान पर संपन्न हुए। शिविर का संचालन शिविर प्रभारी एसडीएम राजकेश मीना के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार मीना, नायब तहसीलदार बद्रीलाल मीना, बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुरेश मीना, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह, सरपंच पिंकी मीना, सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल मीना, प्रधानाचार्य धर्मचंद मीना, पूर्व सरपंच देवलाल गुर्जर, भेरूसिंह कानावत, राजकुमार मीना, दिलखुश मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे