बिजौलिया में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा — छाई बाई नदी पार करते दो युवक बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

BHILWARA BIJOLIYA
Spread the love

बिजौलिया

रविवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे बिजौलिया क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। पलकी, रेवा, एरू और छाई बाई जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे बिजौलिया का संपर्क अन्य गांवों से पूरी तरह टूट गया है। कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

👇 वीडियो देखे 👇

छाई बाई नदी में दो युवक बहे, एक रेस्क्यू – एक पेड़ पर फंसा

बारिश के बीच लापरवाही भी देखने को मिली। छाई बाई की पुलिया से तेज बहाव के बावजूद नदी पार करने का प्रयास कर रहे दो युवक बह गए।

पुलिस में बताया पीड़ितों की पहचान नीरज पुत्र नंद सिंह रावणा राजपूत एवं कैलाश रावणा राजपूत, दोनों निवासी बिजौलिया, के रूप में हुई है।

सूचना पर प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

नंद सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कैलाश, पानी के बहाव में एक पेड़ के सहारे लटका हुआ है, जिसे बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।

मौके पर जमा हुई भारी भीड़

घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। तहसीलदार ललित डीडवानिया, थानाधिकारी लोकपाल सिंह सहित अधिकारी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने नदियों, पुलियाओं और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे और बारिश की संभावना जताई है।

👇 ये खबर भी पढ़े 👇