BHILWARA

सवाईपुर क्षेत्र में 10 घंटे से जारी बारिश का दौरा, चारा व कुट्टी भीगी तो रबी की फसल में होगा फायदा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवातों के चलते सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली, जिससे आधी रात से ही सवाईपुर सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, कुड़ी, खजीना, सोलंकिया का खेड़ा, कांदा आदि इलाकों में बारिश का दौर चल रहा ।

[metaslider id=”6401″]

सोमवार अल सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुबह से ठंडक बढ़ा दी और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही । सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में सुबह 3 बजे से कभी रिमझिम तो कभी मध्य गति से बारिश का दौर चला, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने के साथ ही वाहन चालक हैंड लाईट चलाकर गुजर रहे हैं,

[metaslider id=”6448″]

जिससे सड़कें और खेतों में पानी भर गया और खेतों में कटी हुई फसलें भीग रही । जिससे किसानों को नुकसान हुआ, वही पशुओं का चारा व कुट्टी भीग जाने से खराब हो गई ।

किसानों ने बताया कि बारिश से मक्का की फसलें प्रभावित हुई हैं, क्योंकि कटाई के बाद उन्हें खेतों में पड़ी है ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!