BHILWARA

सालरा गाँव नगर निगम के वार्ड नंबर 56 में मोक्ष धाम और विश्राम गृह की कमी के चलते बारिश में अंतिम संस्कार में हो रही समस्याएं, आजादी के बाद भी यह हालत है,

प्रशासन से मांग – जल्द से जल्द मोक्ष धाम और विश्राम गृह का निर्माण करवाएं

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
शहर में जहा हर मोक्ष धाम स्थल का विकास और विस्तार किया जा रहा है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान हर तरीके की सुविधा हो सके, लेकिन नगर निगम के वार्ड नंबर 56 के ग्रामीण क्षेत्र सालरा में अभी भी मोक्ष धाम स्थल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

[metaslider id=”6401″]

[metaslider id=”6448″]

सालरा गांव के निवासी गोपाल सेन की माताश्री नानी देवी का देहांत हो गया था, जिनका मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष धाम स्थल पहुंचने पर हर तरफ कांटेदार झाड़ियां और अंग्रेजी बबुल लगे हुए थे ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने मिलकर कुल्हाड़ी से साफ सफाई की, लेकिन मोक्ष धाम स्थल की जर्जर अवस्था ने अंतिम संस्कार को मुश्किल बना दिया सालरा ग्राम निवासी बद्री लाल जाट ने बताया कि गांव में मोक्ष धाम स्थल का अभाव है,

जिससे बारिश के समय अंतिम संस्कार में कई दिक्कतें आती हैं लकड़ियां गीली हो जाती हैं, टायर ट्यूब, शक्कर, कपूर, कपड़े घी,का इस्तेमाल करना पड़ता है टीन शेड नहीं होने से बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ता है, और विश्राम स्थल नहीं होने से लोग भीग जाते हैं, जिससे बुजुर्ग बीमार पड़ जाते हैं बद्री लाल जाट के सभी ग्राम वासियों ने भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी और नगर निगम मेयर राकेश पाठक से मांग की है कि जल्द से जल्द मोक्ष धाम और विश्राम स्थल का निर्माण करवाया जाए अगर ऐसा नहीं होता है, तो ग्रामीण विरोध स्वरूप अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे, जिसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!