BHILWARA

सड़क हादसे में विवाहिता की मौत — पति और बच्ची बाल-बाल बचे


बिजौलिया । रीको क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार बस पकड़ने के लिए निकला , लेकिन रास्ते में टूटी सड़क मौत का सबब बन गई।

जानकारी के अनुसार सलावट मोहल्ला निवासी लीला देवी पत्नी चंदू माली अपने पति और छह माह की बच्ची के साथ शक्करगढ़ जाने के लिए घर से निकली थीं। जयपुर की ओर जाने वाली बस सुबह 7 बजे तेजाजी चौक से रवाना हो चुकी थी। समय निकल जाने पर पति चंदू माली ने पत्नी और बच्ची को बाइक पर बैठाकर बस का पीछा शुरू किया।

रीको क्षेत्र के पास सड़क के टूटे हिस्से में बाइक अचानक खड्ढे में फिसल गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में लीला देवी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को कस्बा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लीला देवी को जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!