BHILWARA

भीम आर्मी स्थापना दिवस आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया

जहाजपुर (भीलवाड़ा) आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जहाजपुर में पूरे जोश और उल्लास के साथ भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां उपस्थित जनसमूह ने “जय भीम” और “भीम आर्मी ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भीम आर्मी की भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष मंजू रेगर ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बढ़-चढ़कर भीम आर्मी से जुड़ेंगी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

शाहपुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष व जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे भेरूलाल रेगर ने अपने संबोधन में कहा, “भीम आर्मी सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि न्याय की आवाज है। यह गरीब, शोषित और वंचित समाज के हक की लड़ाई लड़ती है और जब तक न्याय नहीं मिलता, चैन से नहीं बैठती।”

इस कार्यक्रम में जहाजपुर तहसील महिला अध्यक्ष फोरी रेगर, नगर अध्यक्ष आशा, उपाध्यक्ष कांता, व सुपरस्टार डांसर किरण सहित कई सक्रिय महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर “जय भीम” के नारे लगाए और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता दोहराई।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!