BHILWARA

उदयपुर के बुजुर्ग की टंकी पर चढक़रगुहार-: बेटी के घर से लाखों के गहने चोरी, पत्नी की सदमे से मौत, बरामदगी के लिए भटका – फिर भी नहीं सुनी आवाज

उदयपुर । उदयपुर जिले के सनवाड़ निवासी 69 वर्षीय जगदीशचंद्र आचार्य सोमवार सुबह भीलवाड़ा के राजीव गांधी उद्यान स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। वजह थी उनकी जिंदगी भर की कमाई-22 तोला सोना और 4 किलो चांदी-जो बेटी के घर से चोरी हो गई थी। यही नहीं, चोरी की खबर सुनकर उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा और उसी दिन उनकी मौत हो गई। करीब एक घंटे तक समझाइश के बाद सुभाषनगर पुलिस ने बुजुर्ग को नीचे उतारा।

चोरी की घटना सुन पत्नी को लगा सदमा, उसी दिन मौत

जगदीशचंद्र ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी आचार्य उप नगर पुर में ग्यारस माता मंदिर के पास रहती है। उन्होंने अपने गहने बेटी के पास अमानतन रखे थे।

एक अप्रैल को बेटी के घर से गहने चोरी हो गए। बेटी के पति ने उसी दिन पुर थाने में मामला दर्ज कराया। चोरी की बात सुनकर जगदीशचंद्र की पत्नी को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।


थानों से लेकर आईजी तक गुहार, लेकिन कार्रवाई नहीं

जगदीशचंद्र का कहना है कि वे अब तक दस बार पुर थाने के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पुलिस न कोई कार्रवाई कर रही है, न ही संतोषजनक जवाब दे रही है।

बुजुर्ग ने कहा कि वे डीएसपी, एसपी, कलेक्टर और आईजी तक से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

परेशानी से टूटा मन, टंकी पर चढक़र दी जान देने की चेतावनी

सोमवार सुबह बेबस होकर वे पानी की टंकी पर चढ़ गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और सुभाषनगर पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद वे नीचे उतरे। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग को थाने ले जाकर बातचीत कर रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!