BHILWARA

अवैध बजरी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त, लाखों का जुर्माना



बिजौलिया।
अवैध खनन और बजरी परिवहन पर नकेल कसते हुए थाना पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोली के पास से अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से बजरी से भरे वाहनों तक पहुँची। पूछताछ में जब चालकों से दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे गए तो वे संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को तुरंत ज़ब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया।



इसके बाद मामले की सूचना माइनिंग विभाग को भेजी गई। विभाग के फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अवैध परिवहन करते हुए पाए गए । जिसमे प्रत्येक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 1,28,601 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। मीणा में बताया कि अग्रिम कार्रवाई जारी है।

वही पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी परिवहन में संलिप्त तत्वों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!