भीलवाड़ा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर सह संयोजक हितेश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि हसमुखी बालाजी मंदिर पाटोत्सव व राम मंदिर अयोध्या में धर्म ध्वजा की स्थापना के निमित्त पटेल नगर मंदिर प्रांगण में आजाद प्रखंड विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अखंड रामायण पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ।

पूर्णाहुति हवन के बाद माताओं बहनों द्वारा भजन कीर्तन किया, महाआरती में महाराज श्री बनवारीशरण काठिया बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ व उसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में विहिप भीलवाड़ा महानगर से सुशील सुवालका घनश्याम खंडेलवाल निलेश सोनी व प्रखंड से योगेश सोनी शुभम मिश्रा पिंकेश पूरी भानु रावत

राजेश कौशिक सर्वेश सिंह नितिन शर्मा चंदन सिंह शिवम विशाल राहुल संदीप पुष्पेंद्र विकास हर्षित लक्ष्य रोहित हेमसत्यम भविष्य अंशुल कन्हैया अजय अंकित सहित कई समाज बंधु व माताएं बहने उपस्थित थी।
