BHILWARA

यूरिया खाद के लिए किसानों की भागम भाग


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- रबी के सीजन की साथ ही सरसों, गेहूं, चना की फसल के लिए यूरिया खाद के सख्त जरूर होने से क्षेत्र के किसानों को खाद की बड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, गत दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवाईपुर से होकर गुजरे,

इस दौरान ग्रामीणों व विभिन्न संगठनों द्वारा कृषि मंत्री मीणा को यूरिया व डीएपी की कमी से अवगत कराया तथा किसानों ने मांग की कि यदि समय पर किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हुआ, तो रबी की फसल की पैदावार में असर पड़ेगा ।

  कल बुधवार को सवाईपुर कस्बे सहित कोटड़ी, जीवा का खेड़ा, बड़लियास में यूरिया खाद की रेक पहुंची, आज गुरूवार सुबह से ही खाद का वितरण किया जा रहा है, लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी बड़ी मुश्किल से किसानों को एक या दो कट्टे यूरिया खाद के मिल रहा, जो किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है ।

क्षेत्र के बड़लियास गांव में तो किसानों को यूरिया खाद के लिए इस दफ्तर से उसे दफ्तर तक भागम भाग करनी पड़ी, महिलाएं भी बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंची, जो खाद के लिए दौड़ लगाती हुई दिखी । खाद की कमी के चलते कई किसानों को बिना खाद लिए घर लोटना पड़ा ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!