BHILWARA

भीलवाड़ा जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले, बिजोलिया सहित कई थानों पर नए थानाधिकारी नियुक्त

भीलवाड़ा । जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कई पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। आदेश जारी होते ही जिले के कई थानों पर नए थानाधिकारी नियुक्त हो गए हैं। यह तबादला सूची तुरंत प्रभाव से लागू की गई है ।

जारी आदेश के अनुसार, कुल 11 पुलिस निरीक्षकों को विभिन्न थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें बिजोलिया थाना भी शामिल है, जहां श्री स्वागत पांड्या को नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कोतवाली, मांडल, काछोला, हमीरगढ़, पारोली, शम्भूगढ़, रायला, कारोई, बागोर और आसींद थानों पर भी नए प्रभारी लगाए गए हैं। सभी अधिकारी पूर्व में “पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा” की स्थिति में थे, जिन्हें अब नियमित रूप से संबंधित थानों पर पदस्थापित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालें।

👇 इन्हें मिली नई जगह नियुक्ति 👇

थाना कोतवाली – राजपाल सिंह

थाना मांडल – रोहिताश्व

थाना बिजोलिया – स्वागत पांड्या

थाना काछोला – मालीराम

थाना हमीरगढ़ – सुनील कुमार बेड़ा

थाना पारोली – सियाराम

थाना शम्भूगढ़ – ओमप्रकाश कासनिया

थाना रायला – मुलचन्द

थाना कारोई – सुनील / रामेश्वर लाल

थाना बागोर – संजय गुर्जर

थाना आसींद – जसवंत सिंह

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!