BHILWARA

मूर्ति खंडित होने की प्रसारित भ्रामक सूचना का जिला प्रशासन द्वारा किया गया खंडन

भीलवाडा । विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में विभिन्न ग्रुपों पर बिजौलिया कलॉ में स्थित पंचायत समिति कार्यालय के सामने तालाब के किनारे स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास की प्रतीमा को सूतली बम से उडाने एवं खंडित करने की खबरें प्रसारित हो रही है।

[metaslider id=”6401″]

तहसीलदार बिजौलिया ललित कुमार डीडवानिया ने बताया कि वस्तुस्थिति यह है कि किसी पठाखें जैसी वस्तु के फेकनें एवं रखनें से मूर्ति के चारों तरफ लगे सुरक्षा फाइबर कवर खंडित हुआ है।

[metaslider id=”6448″]

साधु सीताराम जी की मूर्ति पूर्णतया सुरक्षित है। मूर्ति खंडित होने की प्रसारित सूचना भ्रामक है। पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में ले लिया है एवं घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। जिला कलेक्टर संधू के निर्देशानुसार तहसीलदार द्वारा स्वयं प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर, फोटोग्राफ एवं विडियों तैयार किये गये है। भीलवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भ्रामक खबरे फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नियमानुसार कारवाई की जाएगी| गौरतलब है की मामले को लेकर एक न्यूज़ पोर्टल द्वारा सुबह मूर्ति खंडित करने के ग़लत समाचार प्रकाशित कर दिए गए थे , जिसके बाद प्रशासन ने खंडन करते हुए कार्रवाई की बात कही है ।

👇 पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़े 👇

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!