BHILWARA

बडलियास थाना पुलिस व डीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त, काना गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

बडलियास। अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के तहत डीएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही कुख्यात काना गैंग से जुड़े एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

[metaslider id=”6401″]



पुलिस ने थानाधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर रेण क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया है ।

[metaslider id=”6448″]



पुलिस ने बताया की बडलियास सर्कल के रेण गांव स्थित बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन की गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई थी। गश्त के दौरान टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किए। सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग के अभियंता को भी कार्रवाई की सूचना दी गई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने काना गैंग, बन का खेड़ा से जुड़े पूर्व चालानशुदा और सक्रिय सदस्य नारायण जाट पुत्र हरदेव जाट निवासी बन का खेड़ा, थाना बडलियास को भी गिरफ्तार किया है। उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!