BHILWARA

लोकपाल सिंह का हुआ तबादला, बिजोलिया से उदयपुर रेंज में लगाए गए


डीजीपी कार्यालय जयपुर से आदेश जारी, नवपदस्थापन की सूची में नाम शामिल

जयपुर। पुलिस महानिदेशक कार्यालय, राजस्थान जयपुर की ओर से शनिवार को जारी आदेश में राज्यभर के उप निरीक्षकों के तबादले और नवपदस्थापन किए गए हैं। आदेश संख्या 2267 दिनांक 1 नवंबर 2025 के अनुसार, बिजोलिया (अजमेर रेंज) में कार्यरत सीआई लोकपाल सिंह को अब उदयपुर रेंज में पदस्थापित किया गया है।

[metaslider id=”6401″]



यह आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जयपुर के पूर्व आदेशों के अनुपालन में जारी किया गया है। नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षकों को उनके नाम के समक्ष अंकित स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

लोकपाल सिंह वर्तमान में बिजोलिया थानान्तर्गत अपनी सेवाएं दे रहे थे और क्षेत्र में उनकी कार्यशैली तथा जनसंपर्क को लेकर सराहना होती रही है। अब वे उदयपुर रेंज में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

[metaslider id=”6448″]

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!