BHILWARA

रायला स्कूल में चाकू बाजी,: सब्जी का ठेला लगाने वाले युवक ने किया हमला, सातवीं कक्षा का छात्र घायल, लोगों में रोष

भीलवाड़ा । रायला के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा के एक छात्र पर विशेष समुदाय के युवक ने स्कूल गेट के अंदर जाकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से छात्र का हाथ जख्मी हो गया। इस घटना से स्कूल स्टॉफ व छात्रों में दहशत फैल गई। सूचना पर रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरु कर दी।

रायला थाना प्रभारी बच्छराज ने बताया कि रायला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल गेट के अंदर पानी की टंकी के पास सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र पर विशेष समुदाय के एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार छात्र के हाथ पर लगा, जिससे हाथ पर चोट आई। चाकू बाजी की घटना से स्टूडेंट्स में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि हमला करने वाला युवक सब्जी का ठेला लगाता है। अभी हमले के पीछे के कारण सामने नहीं आये हैं। उधर, दूसरी और इस घटना को लेकर कस्बे के बाशिंदों में रोष व्याप्त हो गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!