BHILWARA

बिजौलिया के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रतनलाल लुहाड़िया का निधन



103 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

बिजौलिया। कस्बे के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग नागरिकों में शामिल रतनलाल लुहाड़िया का गुरुवार को 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

रतनलाल लुहाड़िया देव, शास्त्र एवं गुरु के अनन्य भक्त होने के साथ-साथ लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में सम्मानित स्थान रखते थे।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार शाम 4 बजे उनके निज निवास से मोक्षधाम, बिजौलिया के लिए रवाना होगी।

उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!