BHILWARA

भीमगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार


भीलवाड़ा। वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमगंज थाना पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

[metaslider id=”6448″]



राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीमगंज की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान वांछित 5,000 रुपये के इनामी आरोपी नितेश बंसल (50) पुत्र रामबाबू, निवासी 43 वैभव नगर, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।



पुलिस के अनुसार आरोपी ने धोखाधड़ी कर एक कार प्राप्त की थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।



गिरफ्तारी कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में ओमप्रकाश नायक, कालूलाल, उमेश सांगवा एवं सुनील सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!