BHILWARA

अजमेर में जमीन विवाद पर घर पर हमला, :पत्थर-बोतलें फेंकी, गाड़ियों में तोड़फोड़, बच्चों के भी आई चोट, बचने के लिए छत पर पहुंचा परिवार


अजमेर । अजमेर में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 30-40 लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी, डंडों और पत्थर के साथ कांच की बोतलों से हमला कर दिया। इस दौरान तीन कारें, एक बाइक और घर में तोड़फोड़ कर दी गई। हमले से बचने के लिए दूसरे पक्ष के परिवार ने छत पर जाकर अपनी जान बचाई।

मामला अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे का है। हमले में कई बच्चों और अन्य लोगों के चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का जाब्ता तैनात किया।

जानकारी के अनुसार के करीब रामगंज थाना क्षेत्र के अजय नगर चौराहे पर 120 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।

पुलिस के अनुसार पहले पक्ष के विष्णु गुर्जर और दूसरे पक्ष के महेश गुर्जर अपने ऑफिस में बातचीत कर रहे थे। तभी वापस ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विष्णु गुर्जर की ओर से थाने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस शिकायत के बाद वापस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।



30 से 40 लोगों ने घर पर किया हमला

गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब गुर्जर व्यास स्थित दूसरे पक्ष महेश गुर्जर के घर पर पहले पक्ष के विष्णु गुर्जर के साथ करीब 30 से 40 लोगों ने हमला कर दिया। पत्थर, बोतल और लाठी डंडों से हमला किया गया। कॉलोनी में हमले से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग बचने के लिए अपने घरों में छुप गए।

घर में रहने वाले पुरुष हमले से बचने के लिए छत पर पहुंचे। घर में नीचे बैठी महिलाओं और बच्चों के ऊपर भी पत्थर फेंके गए। इस दौरान कई बच्चे और महिलाएं घायल हो गई। घर और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

पीड़ित हेमू ने बताया कि उनके प्लॉट पर मामा के पोते के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। सुबह जब कब्जा करने पहुंचे तो उन्हें मौके पर पहुंचकर समझाइश की गई थी। लेकिन तभी सुबह भी उनके साथ गाली कॉलेज की गई। कुछ घंटे बाद घर पर हमला कर दिया। हमले के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घर में महिलाओं के ऊपर और बच्चों पर पत्थर फेके गए।

4 को हिरासत में लिया गया

रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर अनिल गुजराल ने बताया कि प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद विष्णु और महेश गुर्जर के बीच हुआ है। विवाद की शुरुआत सुबह 9:00 से हुई थी। दो बार पुलिस ने जाकर समझाइश भी की थी। दोपहर में विष्णु गुर्जर और उनके समर्थकों ने महेश गुर्जर के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घर में भी तोड़फोड़ हुई थी। करीब चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में अनुसंधान जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button