BHILWARA

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा शाहपुरा द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम मनाया गया


शाहपुरा पेसवानी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा शाहपुरा द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तहनाल में मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शिक्षक संघ राष्ट्रीय शाहपुरा जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने गुरु वंदन के महत्व के बारे में बताया वर्तमान समाज की स्थिति को देखते हुए गुरु की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्तमान समाज के सुनियोजित उत्थान के लिए गुरु की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है एक बालक का सर्वांगीण विकास गुरु द्वारा दिखाए गए सही मार्ग से ही होता है उपशाखा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उपशाखा शाहपुरा द्वारा 2000 से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सह संगठन मंत्री सीताराम चौधरी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमावत जिला प्रतिनिधि कल्याण कुमावत पवन छीपा भगवान लाल गोस्वामी नवीन शुक्ल विनोद कुमार सोहनलाल कुमावत विनोद गुर्जर सुनीता सैनी ज्योति टेलर नोरती कुमारी रेगर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमावत ने किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!