BHILWARA

जहाजपुर में लगातार माननीय के दौरे से, क्षेत्र को मिल रही विकास की नई सौगातें




गजानंद जोशी जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र मे ऐतिहासिक विकास कार्यों के दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रियों के दौरे लगातार हो रहे हैं। बुधवार को मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया था।

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया वही शनिवार को पीपलून्द ग्राम पंचायत में चारागाह दर्शन,पीपलून्द ग्राम गौरव सम्मान समारोह एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री मदन दिलावर एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित होगा

(शनिवार)स्थान :पाल का मंड,देवनारायण मंदिर परिसर, ग्राम पीपलून्द दोपहर 2:30 बजे से चारागाह भ्रमण शाम 4 बजे सार्वजनिक समारोह एवं ग्राम गौरव सम्मान कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा,प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!