BHILWARA

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई



भीलवाड़ा 1 जून। आटून  रोड स्थित कमला पॉम सोसाइटी में लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ एवं स्वामी लक्षेश्वरानंद तीर्थ के सानिध्य में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी तीर्थ ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श जीवन, उत्कृष्ट प्रशासन, धर्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और लोककल्याण की प्रेरणास्रोत हैं। उनके द्वारा देशभर में निर्मित मंदिर, घाट और धर्मस्थल आज भी उनकी दूरदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम में कॉन्ट्रैक्टर ओम प्रकाश सेन, गोपाल सेन, राहुल सेन, तन्मय सेन सहित कमला पॉम सोसाइटी  के अनिल नुवाल , महेश शर्मा , राजू सिंह , सुरेंद्र सिंह तथा महिला मंडल की मीना सेन , मंजू नुवाल , कांता देवपुरा ,कुसुम सेन ,अंकिता सेन , महिमा नुवाल एवं कोमल सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अंत में कॉन्ट्रैक्टर ओम प्रकाश सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!