BHILWARA

वाल्मीकि समाज ने विधायक अशोक कुमार कोठारी का किया अभिनंदन


सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिलाने की आवाज उठाने पर सम्मान

भीलवाड़ा 9 फरवरी। राजस्थान विधानसभा के पटल पर सफाईकर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की प्रभावी आवाज उठाने पर आज वाल्मीकि समाज द्वारा भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम अरिहंत हॉस्पिटल के निकट स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जहाँ समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक कोठारी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।


प्रारंभ में विधायक कोठारी ने  बालाजी के दर्शन कर मां शबरी की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए नमन किया।
समारोह में वाल्मीकि समाज के महंत बालाजी मंदिर श्याम लाल टाक, छीतर मल गेंगट, महेंद्र चनाल, राकेश गेंगट, गोपाल चनाल, पूरन लोट, रामेश्वर टाक, राजा टाक, शिव घावरी, प्रहलाद आदिवाल, महावीर गेंगट, सत्यनारायण गोयर, श्रवण चंडालिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा विधानसभा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे की सराहना करते हुए कहा कि इससे वाल्मीकि समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।


इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों में वर्षों से वाल्मीकि समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं में उन्हें प्राथमिकता मिलना न्यायसंगत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के हितों की आवाज वे सदन से लेकर शासन स्तर तक मजबूती से उठाते रहेंगे।


कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार कोठारी के साथ डॉ. देवेंद्र कुमावत, शिक्षाविद्  विवेक निमावत, भंवर लाल खारोल, बाबूलाल टाक, सत्यनारायण गुग्गड़,कमल कोठारी, दिनेश सुथार, दिलीप सोनी, पृथ्वीराज सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button