BHILWARA

शाहपुरा के कादिसहना टोल प्लाजा पर व खान्या के बालाजी मन्दिर परिसर में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विधायक के पुत्र चिनार बेरवा व सोशल मीडिया प्रभारी विट्ठल शर्मा के सानिध्य में कादी सहना के टोल प्लाजा पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण का संरक्षण का संदेश टोल मैनेजर हुसैन खान ने बताया कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए और प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि पेड़ लगाकर देशहित में योगदान करें क्योंकि पेड़ लगाना पुण्य का काम है पेड़ पौधों से अनेक प्रकार की औषधियां अनेक प्रकार के फल फूल मिलते हैं जो दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं ।

पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण व धरती हरी भरी रहती है जिससे की धरती का तापमान भी सही रहता है और लोगों को इनकी शीतल छाया भी मिलती है। इस कार्यक्रम के मौके पर राघव पाराशर, गजराज सिंह, भाजपा के देवीलाल गुर्जर, सत्येंद्र सेन, देवकिशन गाडरी, नवल सोनी, संजय पोरवाल सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!