BHILWARA

महुआ से मानपुरा सड़क मार्ग खस्ता हालत के बारे में विधायक से बात की।

महावीर वैष्णव महुआ

महुआ से मानपुरा सड़क मार्ग लंबे समय से खस्ता हालत होने के कारण महुआ का प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने महुआ से मानपुरा सड़क संबंधित समस्या के बारे में विधायक गोपाल लाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें महुआ से मानपुरा सड़क लंबे समय से सड़क मार्ग पर बड़े बड़े गहरे गड्डे होने के कारण राहगीरी व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर विधायक को अवगत कराया।विधायक गोपाल लाल शर्मा ने शीघ्र ही सड़क मार्ग संबंधित समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर मुकेश कुमार खटीक,रणवीर सिंह शक्तावत,दिनेश सोनी,महेंद्र वर्मा,रमेश खटीक,कृष्ण गोपाल सिंह शक्तावत, किसान संघ तहसील विधि प्रमुख चेनसुख जैन,लोकेश सोनी,सिंटू अजमेरा,उमेश जोशी,प्रहलाद वर्मा,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button