7 पात्र लाभार्थियों को स्कूटी वितरण
भीलवाड़ा, 15 अप्रैल।
समाज के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बसंत विहार कांचीपुरम स्थित विधायक कार्यालय पर शेष रहे 7 पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटीयाँ वितरित की गईं।
यह कार्यक्रम भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व वरिष्ठ जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री एवं श्रीशिव महापुराण कथा के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, कथा समिति उपाध्यक्ष एवं परम गौ भक्त सुनील जागेटिया तथा आनंद चपलोत ने आतिथ्य प्रदान किया।
इस अवसर पर विधानसभा दिव्यांग संयोजक पवन लोढ़ा ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये स्कूटीयाँ उनके दैनिक जीवन को सरल बनाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम साबित होंगी। साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, प्रशासनिक प्रभारी एडवोकेट अर्पित कोठारी, निजी सहायक गजेंद्र सिंह राठौड़,एसडीएमसी विधानसभा संयोजक संजय राठी, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश सुथार, सह-प्रभारी पृथ्वीराज सिंह, प्रिंस जैन एवं अजय पाराशर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
