*सरदार नगर बास्केटबॉल लीग का भव्य समापन, रोमांचक फाइनल में वारियर्स बने चैंपियन*

BHILWARA
Spread the love




*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*


भीलवाड़ा जिले के सरदार नगर में आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबॉल लीग का समापन मंगलवार रात रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजू  पूरी, अध्यक्षता समाजसेवी रविशंकर गिरी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार परमेश्वर दमामी व दिनेश जीनगर उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमावत ने बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सरदार नगर वारियर्स ने सरदार नगर लेकर्स को 82-80 के करीबी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में प्रकाश माली के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत लेकर्स टीम ने जीत दर्ज की। पुरस्कार विजेता खिलाड़ी ( *सीनियर वर्ग* ):
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: रामनारायण कुमावत
बेस्ट स्कोरर: देवा लाल माली
बेस्ट फीडर: परवेज़ पठान
*जूनियर वर्ग:*
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: प्रकाश माली
बेस्ट स्कोरर: दानिश पठान
*विशेष प्रतियोगिताएं:*
थ्री पॉइंट कॉन्टेस्ट विजेता: सूरज कुमावत
फ्री थ्रो कॉन्टेस्ट विजेता: ध्रुव जीनगर
अंत में कोच शाहरुख पठान ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
लीग के सफल आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने का कार्य किया।