BHILWARA

मांडलगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति में पौधरोपण की शुरुआत।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर हरियाली अभियान कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश।

माण्डलगढ़ । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर हरियालो राजस्थान के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीएसएस अध्यक्ष इंद्राविनय झंवर ओर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर की। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में जीएसएस अध्यक्ष इंद्रा विनय झंवर ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधे न सिर्फ पर्यावरण को संतुलित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और हरियाली भी सुनिश्चित करते हैं।

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को भी पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जीएसएस उपाध्यक्ष मनोज आंचलिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि धरती पर हरियाली बढ़ सके और प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा इंद्रा विनय झंवर, सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक गोविंद सिंह नरुका समिति उपाध्यक्ष मनोज कुमार आंचलिया, मैनेजर कुलदीप ब्रह्मभट्ट,अक्षत राव,कन्हैया कुमार धाकड़, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक व जीएसएस सदस्य मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!