नरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण: ग्राम पंचायत बाकरा में ग्राम सभा आयोजित

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़

कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी ईजीएस पंचायत समिति जहाजपुर (भीलवाड़ा) के आदेश अनुसार राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी निर्देशों की पालना में ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बाकरा में भी द्वितीय चरण का सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा के माध्यम से  प्रशासक निशा देवी मीना की अध्यक्षता में संपादित किया गया।
इस अंकेक्षण में महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम सभा में पारदर्शिता के साथ कार्यों का सत्यापन किया गया तथा ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखना एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान  उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, कनिष्ठ लिपिक कांता मीना, अनीता गुर्जर ,निर्मला मीणा रघुनाथ गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।