स्कूलों में पुलिस की पहल: नए कानून और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता क्लास

BHILWARA
Spread the love



शक्करगढ़
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शक्करगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।
कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को नए कानूनों की जानकारी सरल और सहज भाषा में दी। उन्होंने कानूनों के प्रमुख प्रावधानों को समझाते हुए बताया कि इनका उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना है।
साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके भी बताए गए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की विशेष सलाह दी।
इस दौरान आसूचना अधिकारी जगदीश मीणा भी मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।इस पहल से विद्यार्थियों में कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है, जिससे वे भविष्य में ठगी और अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।