भक्ति और उल्लास के साथ हुई प्रथम पूज्य गणेश जी की विदाई

BHILWARA
Spread the love



निंबार्क आश्रम में हुआ भामाशाहों का सम्मान

गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुडे – कोठारी

भीलवाड़ा 23 अप्रैल।
निंबार्क आश्रम में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की विदाई समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निंबार्क आश्रम से प्रारंभ होकर गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर तक पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान की विदाई की गई। पूरे मार्ग में भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।



सम्मान समारोह का आयोजन
विदाई से पूर्व सकल  हिन्दू सामूहिक विवाह  की सफलता पर भामाशाहों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री ने सभी को उपरना पहनाकर सम्मानित किया।

विधायक कोठारी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने “श्री निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट” द्वारा आयोजित प्रथम सकल हिन्दू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव की सफलता पर बधाई देते हुए  महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री का आभार व्यक्त कर नवविवाहित जोड़ों केसुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं की।
साथ ही उन्होंने “गौ सम्मान आव्हान अभियान” से जुड़ने का आह्वान किया। महंत शास्त्री ने विधायक कोठारी का अभिनंदन किया

ऐतिहासिक रहा सामूहिक विवाह महोत्सव

राजस्थान के इस प्रथम सकल हिन्दू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें मेवाड़ क्षेत्र के 100 से अधिक संत, महंत एवं महामंडलेश्वर ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान

विवाह आयोजन में अनेक भामाशाहों एवं समाजसेवियों ने सहयोग प्रदान किया, जिनमें प्रमुख रूप से राकेश शर्मा-दीपिका शर्मा, देवकरण खण्डेलवाल, गौरव आचार्य, बाबूलाल उपाध्याय, प्रकाश चंद्र छाबड़ा, संजय बाबेल परिवार,दिनेश -नीलम शर्मा, लक्षिता शर्मा ,अंश अरोड़ा, स्नेहा पवन शर्मा ,राधेश्याम सोमानी, प्रकाश सोनी, कमलेश पालीवाल, रामेश्वर डाड, मधुबाला महाजन, मित्तल परिवार, ओमप्रकाश सैन, टेक्सटाइल मित्र मंडल, सुमित्रा अग्रवाल, केवल बोहरा, हरकलाल विश्नोई, रतनलाल नामदेव , मीडिया  प्रतिनिधियों के साथ ही सनातन सेवा ट्रस्ट,
श्री निम्बार्क सेवा समिति,
युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़, अरोड़ा खत्री समाज समिति भीलवाड़ा, गांधीनगर वसन्त विहार, श्री निम्बार्क सेवा समिति महिला मण्डल,
माहेश्वरी महिला मण्डल गांधी नगर वसन्त विहार,
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन, सुभाषनगर माहेश्वरी महिला मण्डल ,
श्री महेश सेव फाउण्डेशन भीलवाड़ा, आशा ग्रुप भीलवाड़ा, भीलवाड़ा युनाईटेड राउण्ड टेबल,भारत विकास परिषद् शाखा वीर शिवाजी,श्री गुर्जर गौड़ समाज सेवा समिति, बापू नगर भीलवाड़ा,फीड भीलवाड़ा ,ऋष्य श्रृंग संस्थान, महर्षि गौतम जयन्ति आयोजन समिति, महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति तिलकनगर, मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मण्डल
का भी सम्मान किया गया

निंबार्क ट्रस्ट के  राधेश्याम सोमानी, कमलेश पालीवाल, कैलाश अरोड़ा, गोपीदादा, रामेश्वर डाड ,ओम प्रकाश सेन ठेकेदार , प्रहलाद सोनी, रणजीत सिंह कारोही, पंडित अशोक व्यास,
के.जी. जांगिड़, जितेन्द्र वैष्णव, दिनेश चन्द्र शर्मा, गोपाल नारायण नागर, जगदीश राठी, रवि शर्मा, सुनील सोमानी, मनोज सोनी,
प्रकाश आमेटा, बद्रीनारायण अरोड़ा, शिवकुमार खेमका,आर के अरोड़ा, राकेश शर्मा, कुलदीप व्यास , दीपिका शर्मा ,कमल शर्मा, भेरू लाल जोशी ,गोपाल सुखवाल, आशीष जोशी,
राजवीर सिंह, सीमा सोनी एवं नीलम शर्मा के नेतृत्व में महिला ळकार्यकर्ताओं  नेआयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
     आयोजन भक्ति, सामाजिक एकता और सेवा का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरा, जिसने भीलवाड़ा जिले में एक नई मिसाल स्थापित की।समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश अरोड़ा व गोपी दादा ने आयोजन कि सफलता के लिए सभी भामाशाहो, उपहारदाताओ, कार्यकर्ताओ, संस्थाओ व मातृ शक्ति का  धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
समारोह का संचालन प्रसिद्ध  उद्घोषक हंसा व्यास ने  किया।