सत्यनारायण शर्मा बने ऑल इंडिया फेयर प्राइस राशन डीलर फेडरेशन भीलवाड़ा शहर के निर्विरोध अध्यक्ष

BHILWARA
Spread the love



*ब्यूरो चीफ पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा //  ऑल इंडिया फेयर प्राइस राशन डीलर फेडरेशन, भीलवाड़ा शहर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 3 मई 2026 को मुखर्जी उद्यान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री श्याम जी पुरोहित द्वारा की गई।
        बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत भीलवाड़ा शहर की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सभी सदस्यों की सहमति से सत्यनारायण शर्मा को सर्वसम्मति (निर्विवाद) रूप से शहर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
        प्रदेश जनरल सचिव संजय तिवाड़ी ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष शर्मा ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें निम्नलिखित मनोनयन किए गए, जिसमें उपाध्यक्ष छाया नाविक, सचिव संजय खटीक, कोषाध्यक्ष संजय पोखरना, इसके साथ ही संगठन के मार्गदर्शन हेतु सुशील सक्सेना को संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य के रूप में मुस्ताक अहमद, जगदीश चंद्र गर्ग, श्याम लाल पुरोहित, धन्ना लाल कटवाल एवं श्याम लाल जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
        बैठक के अंत में उपस्थित सभी राशन डीलरों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन के हितों में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।