अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने कैलाश सोनी

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा 4 मई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय शंकर राय ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर भीलवाड़ा के कैलाश सोनी को नियुक्त किया है
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि मानव के मूलभूत अधिकार की स्वतंत्रता, रक्षा,सुरक्षा का हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही आमजन के साथ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण ओर बचाव के भरपूर प्रयास करेंगे
विदित रहे कि कैलाश सोनी पूर्व में वर्ष 2016 से 2024 लगातार 7 वर्षों तक भाजपा के जिला प्रवक्ता रहे साथ ही वर्ष 2003 में भारत विकास परिषद आजाद शाखा संस्थापक अध्यक्ष का दायित्व रहा , 4 विश्व रिकॉर्डधारी है ,वर्तमान में राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष ओर वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व है जो पिछले 20 सालों से लगातार सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे हैं