भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा फोकस,गजानद जोशी
जहाजपुर,भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी,विधायक जन संवाद केंद्र पर असम,पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल जहाजपुर द्वारा विजय उत्सव मनाया गया,इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयाँ खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी,भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक गोपीचंद मीणा ने पार्टी की रीति नीति सिद्धांतों के साथ ही पार्टी नेता व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी जी आदि स्टार प्रचारको के कार्य की भी सरहाना करते हुए जनता का भी आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में विधायक गोपीचंद मीणा,नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक,मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक,भेरूलाल टाक,नगर उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सुवालका, सरपंच वेद प्रकाश खटीक,सांसद प्रतिनिधि घनश्याम नागोरी,रणवीर सिंह कानावत,महामंत्री कमल गोड,दानमल जैन,शंकर नागोरी,सुरेश अग्रवाल,सत्यनारायण जाट,पवन वैष्णव,लखाराम रेगर,अमित गुर्जर,श्याम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।