अगरपुरा गांव में बीती रात हुआ हादसा
मुआवजा राशि को लेकर धरना प्रदर्शन जारी
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर अगरपुरा गांव में बीती रात एक बड़ा ही दर्दनाक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला, जहां बजरी लेकर जा रहे हैं एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बजरी भरे डंपर को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की । सदर थाना दीवान देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार देर रात नेशनल हाईवे पर अगरपुरा गांव में एक तेज रफ्तार बजरी से भरे डंपर ने भीलवाड़ा से घर लौट रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया । इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पौडरास निवासी किशन सिंह पिता नंद सिंह राणावत उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । वही उनके ही परिवार के करण सिंह पिता शिव सिंह राणावत उम्र 28 वर्ष व नरेंद्र सिंह पिता शैतान सिंह राणावत उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है । वहीं मृतक किशन सिंह के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया । जहां आज गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मुआवजा राशि को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । पुलिस ने बजरी से भरे डंपर को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया, पुलिस ने देर रात मामला देख कर जांच शुरू की । मृतक किशन सिंह दो भाइयों में छोटा है, उनके बड़े भाई भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं ।।

