सहायता राशि भैट की
गजानंद जोशी जहाजपुर,क्षेत्र के बिशनिया गणेश उद्धव गौशाला मैं भाजपा नेता एवं समाजसेवी भरत सिंह राठौड़ ने सहायता राशि भैट की,बुधवार को समाजसेवी राठौर ने गौशाला पहुंचकर सेवा कार्य किया वहीं गौशाला कमेटी एवं ग्रामीणो के सानिध्य में गौ सेवा एवं गौशाला विकास हेतु 31,000 की आर्थिक सहयोग राशि भेंट की वही गौमाता की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया,राठौर ने बताया गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं,गौ सेवा से सुकून मिलता है,गौमाता की कृपा हम सभी क्षेत्र वासियों पर बनी रहे। वही जामोली गौशाला में समाजसेवी राठौर द्वारा ₹21000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई,गौशाला कमेटी द्वारा राठौर का स्वागत किया गया वहीं मौजूद ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र में गौ सेवा,आर्थिक सेवा,रक्तदान शिविर,बच्चों को शिक्षण सामग्री आदि सेवा कार्यों में समाजसेवी राठौर का योगदान सराहनीय रहा है।
