गेला जी की डूंगरी में गरजे धीरज गुर्जर, विरोधियों को दी खुली चेतावनी

BHILWARA
Spread the love

शक्करगढ़

खजुरी उप तहसील क्षेत्र स्थित गेला जी की डूंगरी भेरू नाथ मंदिर में आयोजित 21 कुण्डीय महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ और जोरदार नारेबाजी के बीच धीरज गुर्जर का भव्य स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा कि उनका जनता से रिश्ता राजनीति नहीं बल्कि “भाई और बेटे” का है। उन्होंने मंच से कहा, “धीरज राजनीति में आपकी ढाल भी है और तलवार भी, जब तक धीरज गुर्जर खड़ा है मेरे आदमियों को कोई परेशान नहीं कर सकता।”
अपने भाषण में उन्होंने बिना नाम लिए कुछ नेताओं और एक सरपंच पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों को उन्होंने पहचान दिलाई, वही आज “पीठ में छुरा घोंपने” का काम कर रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से “गद्दारों के सामाजिक बहिष्कार” की अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के साथ उठना-बैठना और कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर देना चाहिए।
धार्मिक मंच से दिए गए धीरज गुर्जर के आक्रामक बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके इस शक्ति प्रदर्शन को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।