भीलवाड़ा 18 जून / आगामी दो दिवसीय मोहर्रम के कार्यक्रम को लेकर सीरत सराय में प्रबंधन कमेटी की मीटिंग शहर के मुख्य अकबरी अखाड़े के उस्ताद मोहम्मद आरिफ मेवाफरोश की सदारत और सुफियान कब्रिस्तान के सदर असलम पठान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई ।
बैठक में शहर के सभी मोहर्रम लाइसेंसधारी सदस्य उपस्थित थे इस अवसर पर उस्ताद मेवाफरोश ने मोहर्रम के सभी आयोजकों से परंपरागत तरीके से मोहर्रम के कार्यक्रम को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशन और मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखने की जरूरत बताई ।
अखाड़े के सचिव शाकीर नागौरी ने बताया कि शहर की विभिन्न कॉलोनी से निकलने वाले लगभग 18 मोहर्रम 25 जून गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए धान मंडी में अपना पहला मुकाम कायम करेंगे उसके बाद वहां से रायजी मोडा की गली होते हुए मंगला चौक में अखाड़ा खेला जाएगा उसके बाद खारा कुआं की गली होते हुए सर्राफा बाजार में रात्रि 3:30 बजे मुकाम लगेगा वहां से सभी ताजिए अपने-अपने मोहल्लों में ले जाकर मुकाम लगाएंगे दूसरे दिन शुक्रवार को सभी ताजिए 12:00 बजे दिन में नीलगरो की मस्जिद बालाह में पहुंचेंगे जहां बाद नमाज जुम्मा मोहर्रम का मुकाम उठेगा जो की 3:30 बजे बड़े मंदिर का गेट क्रॉस करके सराफा बाजार में मुकाम लगेगा जहां सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को अकबरी अखाड़ा कमेटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा ।
कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल मन्नान लोहार ने बताया कि दस्तारबंदी कार्यक्रम के बाद पुनः मोहर्रम का मुकाम मस्जिद नीलगरान लगेगा वहां से मगरिब की नमाज के बाद
पटवारियों के मंदिर के बाहर हिंदू मुस्लिम सद्भावना की परंपरा के अनुसार एक दूसरे समुदाय की ओर से प्रसादी का आदान-प्रदान होगा तत्पश्चात मोहर्रम का काफिला तेजाजी चौक स्थित हजरत मंसूर अली बाबा की दरगाह चौक पहुंचेगा वहां से बडला चौराहा स्थित कर्बला शरीफ में ताजियों को ठंडा करने का कार्य करबला कमेटी द्वारा किया जाएगा ।
मीटिंग में अमीरुद्दीन बिसायती, अशरफ शाह, सलीम भाई तगारी, मुजफ्फर हुसैन, राजू मिरासी, इरफान बागवान, यामीन कुरैशी, आसिफ पठान, हातिम अब्बासी, मोहम्मद यामीन नीलगर, राजू भाई भिसती, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक अयूब रंगरेज, करबला कमेटी के सदर फिरोज गौरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
