बिजौलिया | संवाददाता नरेश धाकड़
श्री धाकड़ महासभा (भारतवर्ष) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर द्वारा बिजौलिया निवासी राजेश धाकड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा रामफूल धाकड़ को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद धाकड़ समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा समाजजनों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय मंत्री रामफूल धाकड़ ने कहा कि वे समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ तथा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ सहित समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और समाज की एकता, प्रगति एवं विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर धाकड़ समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त होगी।
