निमंत्रण देने गई विधवा पर लाठी- से हमला, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
थाना क्षेत्र के बहादुरपुरा गांव में एक विधवा महिला पर जानलेवा हमले और जातिसूचक अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बहादुरपुरा निवासी चन्ता देवी बलाई 25 जून को गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम का निमंत्रण देने गई थीं। आरोप है कि राजपूत मोहल्ले में आरोपी कल्याण सिंह राजपूत ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहते हुए लाठी  से हमला कर दिया। बचाव के दौरान महिला के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं, जबकि दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर (क्रैक) हो गया। महिला ने पीठ और पसलियों में भी चोट लगने की बात कही है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हमला करने के बाद आरोपी ने महिला पर पत्थर भी फेंके, जिससे वह जान बचाकर अपने घर पहुंची। पीड़िता का पहले ही मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है,
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं 126(2), 115(2), 352, 125 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) और 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच वृताधिकारी जहाजपुर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।