*श्रद्धा आश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर दिया सम्मान और संवेदना का संदेश*
भीलवाड़ा, 6 जुलाई। *अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, भीलवाड़ा* द्वारा संगठन के *स्थापना दिवस* के अवसर लोकसभा सचेतक और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मार्गदर्शन और निर्देशन पर वृद्धा आश्रम में *वृद्धजनों की सेवा* कर स्थापना दिवस को सेवा, सम्मान एवं समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों का सम्मान किया, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान *जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा* ने कहा कि वृद्धजन समाज की *अमूल्य धरोहर*-हैं तथा उनकी सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का *नैतिक दायित्व* है।
महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू और मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने अपने संयुक्त उद्बोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन सदैव *सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण* के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष *रामेश्वर लाल काबरा*, संभागीय महिला अध्यक्ष श्रीमती *मधु जाजू*, जिला महामंत्री *ललित अग्रवाल*, महिला प्रदेश मंत्री *प्रतिभा मानसिंहका*, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री *ओपी हिंगड़*, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती *लीला राठी*, युवा जिला अध्यक्ष *अंकित सोमानी*, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामप्रकाश पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष श्री संजय राठी, युवा जिला महामंत्री श्री राकेश जैन सहित हर्ष राठी, मनीष सेठी, मितेश सोडाणी, जितेंद्र बांठिया, राहुल सोमानी, ऋषभ पोरवाल, अभिषेक जागेटिया, गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी, कुसुम पोखरणा, जतन हिंगड़, कल्पना माहेश्वरी, सुनीता कटारिया, गीता देवी काबरा, रमेश चंद्र कोठारी एवं शिवकांता कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं सेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के आशीर्वाद एवं सेवा कार्यों के संकल्प के साथ हुआ।
