माया को राष्ट्रीय कुश्ती में कांस्य पदक अंजलि राजस्थान पुलिस में चयन

BHILWARA
Spread the love

           =================भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला की दो बेटियों ने भीलवाड़ा के लिए बहुत ही शानदार मुकाम हासिल किया है l एक बेटी ने राजस्थान पुलिस में खेल कोटे के द्वारा राजकीय नौकरी का मुकाम पाया है, तो दूसरी बेटी ने राष्ट्रीय अंड़र 23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा को गौरवान्वित किया है l भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि हरियाणा के एमडीयू खेल परिसर इंडोर हाल में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित हुई राष्ट्रीय अंडर 23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की बेटी माया पहलवान ने 72 किलोग्राम में भाग लेकर तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान कों कांस्य पदक दिलाया l केसरी नंदन व्यायाम शाला की ही पहलवान अंजलि साहू जो राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान है जिसने कुश्ती खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में चयनित होकर राजकीय सेवा हासिल करी है,

यह केसरी नंदन व्यायाम शाला के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है l प्रशिक्षक जाट ने बताया कि इससे पूर्व भी मनीषा माली भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे में चयनित हुई है l इस अवसर पर राजस्थान कुश्ती के प्रधान श्री राजीव दत्ता एवं राजस्थान कुश्ती के महासचिव श्रीमान उम्मेद सिंह जी झांझरिया दोनों महिला पहलवानों को हर सुविधा का भरोसा दिलाया है राजस्थान कुश्ती संघ हमेशा उनके साथ है l  साथ ही केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श्रीमान राधेश्याम जी बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट,धर्मेंद्र पारीक नेता प्रतिपक्ष,अरुण शर्मा सचिव, कोषाध्यक्ष महेश पांडे, भारतीय रेलवे के पहलवान डिप्टी सीटीआई रतनलाल जाट, छोटू लाल माली,रतनलाल, गुर्जर, भेरू पटेल,सुनील शर्मा,शंकर जाट, रतनलाल सुथार (जांगिड़ महासभा युवा अध्यक्ष ),विष्णु पहलवान, पीयूष शर्मा, राहुल जाट,मनीष माली,प्रदीप जाट,सह प्रशिक्षक मुकेश जाट, नवीन मारू व जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत सभी ने पहलवानों व प्रशिक्षक जाट को बधाई दी l