भीलवाड़ा में एसीबी का बड़ा ट्रैप: सरकारी कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love



* पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी द्वितीय की टीम ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक निजी फर्म का ठेका निरस्त नहीं करने और उसे सुचारू रूप से जारी रखने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।



शिकायत मिलने के बाद एसीबी द्वितीय ने जाल बिछाया और सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के सामने आरोपी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस उपाधीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी में शिकायत दी थी कि उसकी निजी फर्म का माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में मानव संसाधन, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य सेवाओं का अनुबंध है। फर्म के करीब 7 लाख 76 हजार रुपये के दो माह के बिल पास होने के बाद संस्थापन अधिकारी शिव नुवाल ने कमीशन के रूप में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के सामने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई कर रही है।