मांडलगढ़। मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांडलगढ़ में डीएमएफटी कोष से नव-निर्मित टीन शेड एवं वाटर कूलर कार्यों का लोकार्पण किया।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े और वे बेहतर शैक्षणिक माहौल में अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

इस अवसर पर विधायक ने “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक अनिल जी पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक जी जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन जी ब्रह्मभट्ट, पूर्व चेयरमैन संजय जी डांगी, वरिष्ठ नेता मुरली गट्टाणी,भाजपा नेता मनोज जी सनाढ्य, पूर्व पार्षद अनीता सुराणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष रतन जी खटीक, लादू जी खटीक,सतीश खंडेलवाल,नीलकमल पटवा, मंडल महामंत्री मुकेश जी व्यास, मनोज आंचलिया,अरविंद जी वैष्णव,रामचंद्र स्वर्णकार,निर्मल भंडारी,भंवर लाल स्वर्णकार सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
