BHILWARA

अच्छी बारिश व खुशहाली की कामना को लेकर व्यापार मंडल ने निकाली पैदल यात्रा



सलावटिया। विकास जैन। व्यापार मंडल सलावटिया की ओर से मंगलवार को अच्छी बारिश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर तिलस्वां महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में व्यापार मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सुबह से हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालु छाते लेकर पैदल यात्रा में शामिल हुए। धार्मिक जयकारों और डीजे पर बज रहे भजनों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। तिलस्वां महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक किया गया तथा हवन में आहुतियां देकर अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।



इसके बाद सामूहिक भोजन का भोग लगाया गया और व्यापार मंडल की ओर से श्रद्धालुओं एवं कैदियों को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल से कैलाश लुहार, रमेश धाकड़, मनोज धाकड़, रमेश रेगर, अर्पित जैन, ओमप्रकाश लुहार, कैलाश रेगर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!