पंडेर में भोले के भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा

BHILWARA
Spread the love




गजानंद गजानंद जोशी जहाजपुर,पंडेर में महादेव के भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा।गोविंद शर्मा ने बताया जवाहर नगर महिला मंडल द्वारा आज मंगला गौरी पूजन एवं भौमप्रदोष के पावन अवसर पर बनास नदी से पंडेर बालाजी चौराहा स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ कावड़ यात्रा निकाल कर कावड़ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वही महादेव से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मे हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंज उठे।कावड़ यात्रा मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंचने पर पूर्व प्रधान अंजनी कुमार शर्मा के नेतृत्व में समाज सेवियों द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।