बिजौलिया में आरएलपी ने भी ठोकी चुनावी ताल, तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया – शुभम जैन । नगर पालिका चुनाव को लेकर बिजौलिया में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से भी तीन प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में दावेदारी पेश की है। आरएलपी के प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

आरएलपी की ओर से वार्ड नंबर 6 से कमलेश ओड़ पुत्र नाथूलाल ओड़, वार्ड नंबर 9 से हरिकिशन ओड़ पुत्र कन्हैयालाल ओड़ तथा वार्ड नंबर 10 से शीला खटीक पत्नी रामेश्वर खटीक ने नामांकन दाखिल किया है।

तीनों प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से संबंधित वार्डों में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। अब प्रमुख दलों के साथ आरएलपी प्रत्याशी भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में जुटेंगे।