17 सिंबल का विवाद बना कांग्रेस में बगावत की वजह! पेढ़ीवाल का बड़ा आरोप- ‘कमल कांग्रेस’ ने पार्टी को पहुंचाया नुकसान, डोटासरा से मांगा जवाब

BHILWARA
Spread the love



*पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के 17 सिम्बल जमा नहीं करवाने को लेकर अब वरिष्ठ पदाधिकारी आवाज उठाने लगे है। पहले जहां कांग्रेस के मनोज पालीवाल ने इसको लेकर गंभीर आरोप लगाएं तो वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय पेढ़ीवाल ने लिस्ट लेकर आने वाले पर्यवेक्षक पर गंभीर आरोप लगाएं है। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी से इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग रखी है। उन्होने चेतावनी दी कि यदी इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा कोई जवाब नहीं देते है वह अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगें।
              कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी संजय पेढ़ीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 17 सिंबल जमा नहीं हो सके इसको लेकर मुझे बेहद दुख हो रहा है। मैं खुद को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मानता हूं और भले ही आज मेरे पास कोई पद नहीं है लेकिन नगर निगम चुनाव में मैंने शहर अध्यक्ष जी.पी. जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। वार्ड 1 से 23 तक पार्टी के मजबूत प्रत्याशियों को टिकट मिले इसके लिए मैंने अपनी तरफ से सुझाव और सूची भी दी। मेरा मानना था कि इस बार कांग्रेस का बोर्ड बन रहा था। पिछले चुनाव में भाजपा को करीब 44 प्रतिशत और कांग्रेस को 32 प्रतिशत वोट मिले थे। हमें उम्मीद थी कि करीब 8 प्रतिशत का स्विंग कांग्रेस के पक्ष में आएगा और हम बोर्ड बनाने की स्थिति में थे मगर कुछ लोग है जिन्हें मैं कमल कांग्रेस कहता हूं, उन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। मेरी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अगर अनुशासनहीनता माना जाता है तो भी मुझे कोई डर नहीं है। मैं पद का लोभी नहीं हूं, कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा सक्रिय कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा।
        सिंबल लेकर आए वर्यवेक्षक के सवाल पर पेढ़ीवाल ने कहा कि  पर्यवेक्षक की भूमिका, होटल में हुई बैठक और पूरी प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को जवाब देना चाहिए। मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है। अगर डोटासरा जी से जवाब नहीं मिला तो सांकेतिक रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठूंगा।