नगर पालिका अध्यक्ष बहुमंत,सुबह के भुले शाम को घर आए

BHILWARA
Spread the love




गजानंद जोशी,जहाजपुर नगर पालिका पार्षद चुनाव में पूर्व पालिका अध्यक्ष, एवं भाजपा नेता नरेश मीणा एवं उनकी पत्नी कांता देवी मीणा को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर दोनों ने निर्दलीय में जीत हासिल की थी।जहाजपुर में15 बीजेपी 7 निर्दलीय 3 कांग्रेस की सीटे आई।उसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष हेतु कांता देवी मीणा ने अपना आवेदन किया था,और कांता देवी मीणा को मीणा समाज से निर्वाचित हुए निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला था लेकिन राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।आखिरकार यह कहावत फिर दोहराई गई,सुबह के भुले शाम को घर आए,आज विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से निर्दलीय पार्षद,नरेश मीणा एवं कांता देवी मीणा ने अपना नामांकन उठाते हुए भाजपा को समर्थन दिया।अब निश्चित ही भारी बहुमत से नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का लोगों को इंतजार है।