*
*माल का खेड़ा …. सोराज सिंह चौहान*
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माल का खेड़ा के तत्वाधान में 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार, 20 सितंबर को प्रातः 10:15 बजे हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 20 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बंशीलाल कुम्हार ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

*उद्घाटन समारोह*
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मांडलगढ़ विधायक श्री गोपाल लाल खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गोवर्धन जी वैष्णव ने की।
विधायक श्री खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं का फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।

*विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति*
प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि के रूप में माल का खेड़ा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रामलाल बलाई, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह जी शक्तावत, , मंडल उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल जी जोशी, पंचायत समिति सदस्य श्री सीताराम जी बलाई, शैलेंद्र पंचायत प्रशासनिक प्रतिनिधि बाबूलाल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र जी शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह शक्तावत, उपसरपंच नंद सिंह जी, मांगटला भाजपा के बूथ अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कानावत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू लाल जी तेली, मिठु सिंह जी भंवर सिंह जी, महेंद्र जी गुर्जर , श्री रामनाथ योगी वर्तमान में की गरिमामय उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजकीय उच्च माध्यमिक दहिमथा एवं बिजोलिया के निजी विद्यालय आचार्य विद्यासागर विद्या मंदिर बिजोलिया के बीच खेला गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक दहिमथा ने टीम ने 4-0 से जीत हासिल की।
*प्रतियोगिता की विशेष बातें*
1. इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं।
2. प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के अलग-अलग मुकाबले होंगे।
3. इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
4. प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए अनुभवी निर्णायकों एवं शारीरिक शिक्षकों की टीम नियुक्त की गई है।
5. खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा की गई है।
6. विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं भामाशाहों का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
अंत में प्रधानाचार्य श्री बंशीलाल कुम्हार ने सभी अतिथियों, टीम प्रभारी एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र के सभी भामाशाह, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
