BHILWARA

काछोला में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कटारिया खेड़ा स्थित बनास नदी के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया  अचानक की गई इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया



थाना प्रभारी मालीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बनास नदी किनारे अवैध रूप से बजरी परिवहन की सूचना मिली थी सूचना पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से बजरी भरी होना पाया गया, जिसके बाद उसे जब्त कर लिया गया


थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करने वालों में खलबली मच गई है कारवाई के दौरान थाना प्रभारी मालीराम , श्रवण सिंह मीणा आदि जाब्ता मौजूद रहा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button